गांवों से तय होगी मंत्रियों की राजनीति

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Aug 29, 2021, 04:24 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

जिलों में बनेगा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड


अगले विधानसभा चुनाव के पहले अपनों की नाराजी दूर करने के लिए भाजपा ने कदम उठाने शुरू कर दिये है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने मंत्रियों के कामकाज पर नजरें टिका दी हैं। अब मंत्रियों को के कार्य मूल्यांकन की रिपोर्ट जिला संगठन के पदाधिकारी तैयार करेंगे।

बाल कांग्रेस का गठन 14 सितंबर से

कांग्रेस के नए संगठन बाल कांग्रेस के गठन की।तैयारी शुरू हो गई है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 सितंबर से बाल कांग्रेस का सदस्यता अभिनय आरम्भ किया जाएगा।  बाल कांग्रेस में 16 वर्ष से 20 वर्ष तक के युवाओं को स्थान दिया जाएगा।


23 जीवित किसानों के नाम पर हड़पे 46 लाख

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बोनाखेड़ी में 23 जीवित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण-पत्र बना उनके हक के पैसे हड़प लिए गए हैं। अब तक 46 लाख रुपयों  की हेराफेरी का खुलासा हो चुका है। जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को प्रकरण की विस्तृत जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।