चुनाव के पहले सौगात, क्या है शिवराज सिंह का नया वादा

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Updated: Jan 31, 2022, 02:57 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

 

कांग्रेस को मिला सीएम पर कटाक्ष का मौका

भाजपा और कांग्रेस की सरकार में अंतर समझाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले तो हमारे बब्बाजी भी कांग्रेस में थे। पुराने जमाने में तो सभी कांग्रेस में थे, लेकिन इतने साल राज करने के बाद भी बिजली नहीं थी। इस आलोचना पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चौहान पर कटाक्ष किया है।


बीजेपी का बूथ विस्तारक अभियान

मिशन 2023 के लिए बीजेपी प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान के सहारे बूथ लेवल पर मैदानी सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड जुटा रही है। बीजेपी के बूथ विस्तारक अभियान वाले रजिस्टर और संगठन एप से माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया जा रहा है। 

विवाद में महिला कांग्रेस

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की तहत घोषणा होने के 24 घंटे भी नहीं बीते और विवाद शुरू हो गया है। महामंत्री बनाई गईं सोनिया अतुल शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने सूची को रोक कर दावे- आपत्ति मंगवाए हैं।