RBI पॉलिसी का घरेलू बाजार पर असर, लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा

आज रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार पांचवी बार रेपो रेट में 30 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसका असर बाजारों पर देखा गया है। अधिकांश सेक्टर में बिकवाली देखने को मिला।

Updated: Dec 07, 2022, 10:50 AM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए रेपो रेट में 35 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी कर दिया। जिसका बुरा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला। बुधवार को कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। अधिकांश सेक्टर में बिकवाली देखने को मिला।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 215.68 अंक टूटकर 62,410.68 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 18,560.50 पर कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सपाट नोट पर हुई थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सटेंज का निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले थे।

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले आम आदमी को झटका, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ जाएगी आपकी EMI

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FPI) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे। उन्होंने मंगलवार को 635.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हैवीवेट शेयरों में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्‍स 30 के 18 शेयर लाल निशान में हैं। 

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तीन द‍िन से चल रही मौद्र‍िक समीक्षा नीत‍ि की बैठक बुधवार को खत्‍म हो गई। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए रेपो रेट में 0.35 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह लगातार पांचवीं बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में वृद्धि की है। इस फैसले के बाद आम लोगों के जेब पर बोझ बढ़ना तय है।