विरुष्का को मिला उम्मीद से ज्यादा, कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कपल ने जमा किए 11 करोड़ से ज्यादा रुपए, लोगों के इलाज में करेंगे खर्च

विराट कोहली और अनुष्का ने कोरोना पीड़ितों के लिए जमा किए 11 करोड़ से ज्यादा रुपए, कोविड पेशेंट्स के लिए काम कर रही संस्था ACT ग्रांट्स को दी जाएगी राशि, सोशल मीडिया पर कपल ने लोगों की मदद के लिए किया धन्यवाद

Updated: May 14, 2021, 01:10 PM IST

Photo courtesy: Sportstar - The Hindu
Photo courtesy: Sportstar - The Hindu

इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली रिकार्ड बनाने में माहिर हैं, और जब उनके किसी नेक काम में उनका साथ उनकी वाइफ अनुष्का भी दें तो हर बात खास होती है। कोरोना पीड़ितों के लिए कपल ने सात मई से 14 मई के बीच सात करोड़ रुपए जमा करने के लिए फंड रेजर की शुरुआत की थी। जिसका कलेक्शन महज तीन दिनों में साढ़े तीन करोड़ रुपए हो गया था। वहीं सात दिनों में कपल के फंड राइजर ने ग्यारह करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया है। विरुष्का ने कोविड पेशेंट्स के लिए 11, 39, 11, 820 रुपए जुटाए हैं। इतने कलेक्शन के लिए विराट और अनुष्का ने लोगों का धन्यवाद किया है। सात मई से शुरु हुआ यह फंड राइजर 14 मई को अपने लक्ष्य से ज्यादा की धनराशि जमा कर चुका है। अब इसे कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर खुशी का इजहार करते हुए पोस्ट किया है कि "आप सबने जो एकता दिखाई है, वह देखकर चकित हूं। हम गर्व के साथ यह बता रहे हैं कि हमने शुरुआती टारगेट से ज्यादा फंड इकठ्ठा कर लिया है और यह जिंदगियां बचाने में काफी मदद करेगा। भारत के लोगों की मदद में गर्मजोशी के साथ समर्थन करने के लिए शुक्रिया। यह आप सबके बगैर मुमकिन नहीं था। जय हिंद।"

 कपल ने क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म केट्टो पर इस फंड राइजिंग कैंपेन की शुरुआत की थी। विराट और अनुष्का की ओर से 2 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। अब 11 करोड़ से  ज्यादा का कलेक्शन हो चुका है, इसे कोरोना मरीजों की मदद के लिए काम करने वाली संस्था ACT ग्रांट्स को दिया जाएगा। यह समूह मरीजों के लिए ऑक्सीजन, दवा के लिए काम कर रहा है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन की फील्म में भी एक्टिव है। 

और पढ़ें: कोरोना महामारी के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट और अनुष्का, कोरोना रिलीफ फंड के जरिए लोगों की करेंगे मदद

कपल के इस मुहिम में कई फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटर्स के अलावा आम लोगों ने भी योगदान दिया है। विराट कोहली के दोस्त और इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस फंड रेजर में 95 हजार रुपये डोनेट किए हैं। इस कैंपेन में स्पोर्ट्स फाउंडेशन MPL ने 5 करोड़ दिए थे, जिसके बाद फंड का टार्गेट सात से बढ़ाकर 11 कर दिया गया था।