कोरोना महामारी के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट और अनुष्का, कोरोना रिलीफ फंड के जरिए लोगों की करेंगे मदद

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक्टर क्रिकेटर ने शुरू किया कोरोना पीड़ितों के लिए कैंपेन, दो करोड़ रुपए किए दान, फंड रेजर के माध्यम से कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाएंगे 7 करोड़ का फंड

Updated: May 07, 2021, 10:35 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दो करोड़ रुपए दान किए हैं। वहीं उन्होंने एक फंड रेजर की स्थापना की है। जिसके माध्यम से उन्होंने 7 करोड़ रुपए जमा करने का बीड़ा उठाया है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का ने वीडियो शेयर किया है। उनका कहना है कि हमारा देश कोरोना वायरस की सेकंड वेव की चपेट में हैं। हमारा हेल्थकेयर सिस्टम कई सारे चैलेंजस का सामना कर रहा है, अपने लोगों को तकलीफ में देख हमारा दिल दुखता है। अनुष्का का कहना है कि उन्होंने पति विराट कोहली के साथ एक कैंपेन की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से वे कोविड 19 रिलीफ के लिए फंड जमा कर रही हैं, उन्होंने देश वासियों से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

 

 

कोरोना रिलीफ के लिए फंड इक्ट्ठा करने के लिए #InThisTogether की शुरुआत की है, वे लिखती हैं कि हम सब मिलकर इस क्राइसिस से उबरेंगे। उन्होंने कहा है कि प्लीज इंडिया और इंडियन्स के सपोर्ट में अपना कदम बढ़ाइए। कोरोना महामारी के इस कठिन वक्त में मानवता की सेवा कीजिए। इस कठिन समय में आपका योगदान लोगों का जिंदगी बचाने के काम आएगा।

और पढ़ें: गरीबों की मदद को आगे आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, कोरोना काल में लोगों को खिला रहीं खाना

इससे पहले कई एक्टर्स और जानी मानी हस्तियां कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। जिनमें सबसे आगे सोनू सूद का नाम है। वहीं सलमान खान ने फिल्म राधे की कमाई से कोरोना पीड़ितों की मदद करने की बात कही है। प्रिंयका चोपड़ा, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, ऋतिक रोशन, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई सितारे कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। जैकलीन फर्नाडिस ने एक महीने में एक लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए दुनिया से मांगी मदद, देश में कोरोना से मचे हाहाकार से दुखा है देसी गर्ल का दिल

लोगों की मदद के लिए अनुष्का और विराट ने केटो के साथ मिलकर फंड रेजर की शुरूआत की है। दोनों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार इसमें दान करें। गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी फंडरेजर शुरू किया था। जिसके तहत 6.6 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जो कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भेजे गए हैं।