अभिनेता रणबीर कपूर बीमार, कोरोना पॉज़िटिव होने की आशंका

रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने रणबीर के बीमार होने की पुष्टि की है, लेकिन मुंबई से बाहर होने के कारण रणबीर के कोरोना पॉजिटव होने के बारे में जानकारी नहीं होने की बात भी कही है

Updated: Mar 09, 2021, 04:26 AM IST

Photo Courtesy: Freepress journal
Photo Courtesy: Freepress journal

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बीमार हो गए हैं। चर्चा यह भी है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद रणबीर कपूर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि रणबीर कपूर के किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं होने की वजह से उनकी तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर का एक बयान मीडिया में आया है, जिसमें उन्होंने रणबीर के बीमार होने की पुष्टि की है। लेकिन रणधीर कपूर ने रणबीर को कोविड-19 इंफेक्शन होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। रणधीर कपूर ने बताया है कि वे फिलहाल अभी शहर से बाहर हैं, लिहाज़ा वे रणबीर के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं कर सकते। 

रणबीर कपूर से पहले उनकी मां नीतू कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। फिलहाल रणबीर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को अब तक कोरोना का इंफेक्शन हो चुका है। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर और वरुण धवन शामिल हैं।