उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे दीपिका रणवीर, तस्वीरें देखकर फैंस बोले क्या केमेस्ट्री है

शादी की तीसरी सालगिरह को खास बनाने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया हिल स्टेशन का रुख, सोशल मीडिया पर शेयर की एक से बढ़कर एक फोटोज

Updated: Nov 17, 2021, 08:10 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी तीसरी वेडिंग एनीवर्सरी मानाने के लिए वेकेशन पर हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा वक्त निकालकर दोनो साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। बालीवुड के बाजीराव और मस्तानी के नाम से फेमस पावर कपल दीपिका और रणवीर की छुट्टियों की फोटोज वायरल हो रही है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर की है। दीपिका ने फोटोज शेयर करते हुए रोमेंटिक कैप्शन दिया है। साथ ही हार्ट इमोजी शेयर किया है।

 

वहीं रणवीर ने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए केवल हार्ट इमोजी शेयर किया है। रणवीर ने दीपिका की फोटोज शेयर की है। दरअसल दोनों तीसरी एनीवर्सी का खास मौके पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करना मिस नहीं करना चाहते थे। इसलिए दोनों ने मुंबई से बाहर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने का प्लान बनाया।

 

दीपिका और रणवीर को फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिता रहा है। दीपिका ने रणवीर को फोटो क्रेडिट देते हुए पहले फोटो एलबम को कैप्शन दिया था "ऑल ऑफ माई हार्ट" और दूसरा: "और फिर कुछ।

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक लाल दिल के आइकन, एक अनंत और एक ताबीज आइकन के साथ वही तस्वीरें साझा कीं। रणवीर ने एक मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दीपिका का मुंह खुला है। वहीं एक और फोटो में कपल एक दूसरे को गले लगा रहा है। तस्वीरों में दोनों कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
 

रणवीर, दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली में ग्रेंड वेडिंग की थी। जिसमें कपल के खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। भारत आकर दोनों ने मुंबई और बैंग्लोर में वेडिंग रिस्पेशन पार्टी दी थी। इससे पहले बॉलीवुड कपल ने अपनी फर्स्ट एनीवर्सरी तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर में दर्शन करके मनाई थी। इस बार वे मुंबई से बाहर उत्तराखंड में वक्त बिता रहे हैं।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। दीपिका और रणवीर गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में नजर आ चुकी हैं, अब इन दोनों की फिल्म 83 रिलीज होगी, जो कि क्रिकेटर कपिल देव की बायोग्राफी पर आधारित है, कोरोना की वजह से पिछले साल फिल्म की रिलीज टल गई थी। वहीं रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और जयेशभाई जोरदार नाम की फिल्म में अपनी अतरंगी अदाकारी दिखाएंगे।