Jacqueline Fernandez Birthday: रिपोर्टर से एक्टर बनने का सफ़र

बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में से एक जैकलीन आज अपना जन्म दिन मना रही हैं। जैकलीन ने आज अपने जीवन के 35 साल पूरे कर लिए हैं। जैकलीन की गिनती बॉलीवुड की टॉप के एक्ट्रेसेस में होता है। दीपिका, अनुष्का के साथ साथ फिल्मी पर्दे पर दर्शकों को जैकलीन खूब भाती हैं।

Updated: Aug 11, 2020, 06:55 PM IST

Next 
मल्टी एथनिक परिवार की सदस्य हैं जैकलीन
1 / 5

1. मल्टी एथनिक परिवार की सदस्य हैं जैकलीन

जैकलीन वैसे तो श्रीलंका से हैं लेकिन वो एक मल्टी एथनिक परिवार से आती हैं। उनके पिता श्रीलंका से हैं जबकि उनकी मां मलेशियाई मूल की हैं। दरअसल जब 80 के दशक में सिंहली और तमिलों के बीच में टकराव बढ़ गया था तब जैकलीन के पिता एलरॉय बहरीन चले गए थे।वहीं पर उनकी मुलाकात जैकलीन की मां से हुई थी।