Welcome 2021: गर्मजोशी के साथ बॉलीवुड स्टार्स ने किया नए साल का स्वागत

अक्षय कुमार ने उगते सूर्य की आराधना से की नए दिन की शुरुआत की, दीपिका पादुकोण ने आडियो डायरी भेज फैंस को दी नए साल की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही न्यू इयर सेलीब्रेशन की तस्वीरें

Updated: Jan 01, 2021, 07:02 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बीटाउन स्टार्स ने अपने अपने तरीके से नए साल का स्वागत और साल 2020 को अलविदा किया। किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई तो किसी ने अपने लव वन के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।  नए साल 2021 के पहले दिन बालीवुड खिलाड़ी कुमार याने अक्षय कुमार ने उगते सूर्य की आराधना से नए साल की शुरुआत की। उन्होंने गायत्री मंत्र पढ़ते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही अक्षय ने पोस्ट में लिखा है कि "अगर आपने मिस कर दिया.. ये साल 2021 का पहल सूर्योदय है, वहीं अक्षय ने सभी की खुशहाली की प्रार्थना की है। अक्षय की जल्दी सुबह उठने की आदत किसी से छिपी नहीं है, वे जल्दी उठना पसंद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

वहीं दीपिका पादुकोण ने नए साल के स्वागत में एक आडियो पोस्ट भेज कर फैंस को न्यू इयर विश किया है। न्यू इयर की शुरुआत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हालांकि इसको लेकर दीपिका पादुकोण ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। केवल उनके आडियो मैसेज नजर  आ रहा है।   

 

बिग बी ने अपनी फैमिली के साथ न्यू इयर का वेलकम किया। इस दौरान अमिता बच्चन फनी टोपी और फंकी चश्मे में नजर आए। उन्होंने फैमिली के साथ नए साल का स्वागत किया।

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और फैमिली के साथ रणथंबौर में न्यू इयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। आलिया रणबीर से साथ दोनों की मम्मी, नीतू कपूर और सोनी राजदान मौजूद हैं, वही रणबीर की बहन रिध्दिमा और आलिया की बहन शाहिन भट्ट भी मौजूद हैं।

वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेटे तैमूर अली खान के साथ नए साल का स्वागत किया। करीना ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें तीनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ नए साल का जश्न मनाया। न्यू इयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

प्रियंका ने सभी को नए साल मुबारकबाद दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि साल 2021 में सबकुछ बेहतर होगा।

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर से साथ न्यू इयर सेलीब्रेट किया और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की।