घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक्ट्रेस पूनम पांडे, पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पूनम पांडे के सिर और आंख में लगी है गंभीर चोट, अस्पताल में जारी है इलाज, मारपीट के आरोप में जेल की हवा खा रहा पति सैम बाम्बे, पहली पत्नी को लेकर हुआ था विवाद

Updated: Nov 09, 2021, 06:43 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

अपने बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने पति पर एक बार फिर मारपीट का आरोप लगाया है। पूनम के सिर और आंख पर चोट लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है, एक्ट्रेस को इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मुंबई की बांद्रा पुलिस ने पूनम के पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शिकायत में एक्ट्रेस ने अपने पति सैप पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है। इस मारपीट में वे बुरी तरह घायल हो गई हैं। पूनम की आंखों, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने एक्ट्रेस के पति सैम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पूनम और सैम का झगड़ा सैम की पहली पत्नी को लेकर हुआ था। सैम ने अलवीरा को तलाक देकर पूनम से शादी की थी। घर में अलविरा को लेकर विवाद होने पर सैम ने पूनम का सिर दीवार पर मार दिया। जिससे पूनम का सिर लहूलुहान हो गया। एक आंख सूज गई पूनम का कहना है कि उसे देखने में भी परेशानी हो रही है। एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से सैम को गिरफ्तार कर लिया है।

 पूनम और सैम ने दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के 1 सितंबर 2020 में शादी की थी। फैंस को शादी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। पूनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'यहां आपके साथ सात जन्मों की प्रतीक्षा है। वहीं शादी के कुछ दिन बाद ही पूनम और सैम का झगड़ा हुआ था। पूनम ने पति पर गोवा में मारपीट का आरोप लगाया था।पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वे गल बन गई और बेफ‍िक्रा जैसे गानों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

वहीं पूनम पांडे अक्सर विवादों में रहती हैं, वह कभी अपनी टॉपलेस तो कभी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। पूनम उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब 2011 में जब टीम इंडिया वर्ल्डकप विनर बनी थी। इस मौके पर पूनम ने कहा था कि अगर भारतीय टीम विश्वकप जीतती है तो वो न्यूड होने के लिए तैयार हैं।