शर्लिन चोपड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, शिल्पा और राज कुंद्रा ने भेजा 50 करोड़ का मानहानि का नोटिस

शिल्पा, राज ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया दर्ज, शर्लिन ने राज पर लगाया था यौन शोषण का झूठा आरोप थाने में दर्ज करवाया था केस

Updated: Oct 19, 2021, 01:37 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।  जिसके जवाब में शिल्पा और राज कुंद्रा ने उन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। राज कुंद्रा के वकील ने इस बारे में पुष्टि की है कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं, वकील का दावा है कि इन मामलों के कोई प्रमाण भी नहीं हैं।

राज कुंद्रा द्वारा अश्लील फिल्मों के निर्माण मामले में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा का बयान दर्ज किया था। शर्लिन ने राज कुंद्रा और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर पर मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के लिए शूट कराने का दबाव बनाया था। शर्लिन के बयान क्राइम ब्रांच की चार्ज शीट का हिस्सा थे।

 अश्लील फिल्म के मामले में राज कुंद्रा को 2 महीने जेल में गुजारने पड़े थे। 19 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद राज 21 सितंबर, 2021 को जेल से बाहर निकल पाए थे। पति के जेल जाने के बाद शिल्पा ने सुपर डांसर से दूरी बना ली थी। फिर करीब एक महीने बाद उन्होंने काम पर वापसी की थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दायर की है। इस केस में गहना वशिष्ठ ने दावा किया था कि शर्लिन चोपड़ा ही राज को बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में लाई थी। शर्लिन पर आरोप है कि  वे मीडिया अटेंशन के लिए शिल्पा और राज पर कीचड़ उछाल रही हैं।