मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने क्या कहा कि कुमार विश्वास ने कसा तंज

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Nov 02, 2021, 02:56 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

महंगाई पर घिर गए खाद्य मंत्री 

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल के महंगाई से किसानों को फायदा होने का गणित समझाया। इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। पूर्व राजनेता और कवि कुमार विश्वास ने भी मंत्री पर तंज कसा।

सस्ते पेट्रोल डीजल के लिए एमपी छोड़ो

सीमामावर्ती राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल महंगा है। महाराष्ट्र से सटे बालाघाट जिले में अब पर्चे बांटे जा रहे हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया के पेट्रोल पंच संचालक बालाघाट में सस्ता पेट्रोल के पर्चे बंटवा रहे हैं। 

समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जाएगी मक्का

मक्का के समर्थन मूल्य की किसानों की आस पर पानी फेरते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं है, इसलिए समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी नहीं करेंगे।