यमन के समुद्री तट पर 154 प्रवासी लोगों से भरा जहाज पलटा, 68 लोगों की मौत

यमन की समुद्री तट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रवासी लोगों को ले जा रहीं नांव पलट गई। जिससे 68 लोगों की जान चली गई। घटना यमन के अबयान प्रांत के तट स्थित हुई है।

Publish: Aug 04, 2025, 10:18 AM IST

Photo Courtesy: Republic Bharat
Photo Courtesy: Republic Bharat

यमन। समुद्र में लहरें कभी धीमी तो कभी तेज हो जाती है। इनमें कई बड़े, छोटे जहाज सहित नांव चलती है। जिसमें कई यात्री एक साथ सवार होते हैं। जिन्हें जहाज से कई बेहतरीन नज़ारे देखने को मिलते हैं। यमन की समुद्री तट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रवासी लोगों को ले जा रहीं नांव पलट गई। जिससे 68 लोगों की जान चली गई। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना यमन के अबयान प्रांत के तट स्थित हुई है। इस नाव में करीब 154 लोग सवार थे। जिनमें से 74 अब भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी की नांव में सवार सभी प्रवासी इथियोपिया के थे। जो यमन होते हुए सऊदी अरब रोजगार के लिए निकले थे। रविवार तड़के अदन की खाड़ी के पास नांव ने अपना संतुलन खो दिया। हालांकि 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जिनमें से 9 इथोपिया और 1 यमन का नागरिक हैं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईएमओ) के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने मीडिया को कहा कि रविवार तड़के दक्षिणी यमिनी प्रांत अबयान के पास अदान की खाड़ी में 154 इथोपियाई प्रवासियों से भरी जहाज पलट गया। इस इस घटना को हाल ही की की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक घोषित किया है। बचाव कर्मी शवों की तलाश में हैं और बाकी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं।