Weather update live : अम्फान के बाद अब cyclone हिका, बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में यह चक्रवात गुजरात और महाराष्ट्र से टकरा जाएगा!

Publish: Jun 01, 2020, 09:43 PM IST

बंगाल की खाड़ी में आए अम्फान चक्रवात के बाद अब अरब सागर से हिका चक्रवात आ रहा है। जल्द ही हिका चक्रवात गुजरात और महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अम्फान चक्रवात के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री तट पर हिका चक्रवात किसी भी पल टकरा सकता है। अरब सागर में बन रहे कम दबाव के चलते अब इसे चक्रवात का रूप धारण करने में समय नहीं लगेगा। हिक्का चक्रवात के 3 जून को गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में टकराने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में यह चक्रवात गुजरात और महाराष्ट्र से टकरा जाएगा और अगले 24 घंटों में अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले तूफान से भारत के बंगाल और ओडिशा राज्य के लोग जूझ चुके हैं। अकेले बंगाल में  अम्फान तूफान के चलते लगभग 80 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में मौसम विभाग ने एक ओर तूफान के भारत में महाराष्ट्र और गुजरात से टकराने की आशंका जताई है।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी रफ्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जब यह हिका चक्रवात ज़मीन से टकराएगा तब उसकी रफ़्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में बनने वाला कम दबाव अगले 24 घंटे में चक्रवात का रूप धारण कर लेगा। जिसके बाद जल्द ही यह गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में प्रवेश कर जाएगा। 

मछुआरों से समुद्र में दाखिल न होने की अपील

 मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लागते हुए कहा है कि हिका चक्रवात की वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। ऐसे में विभाग ने मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की नसीहत दी है। गौरतलब है कि हिका के गुजरात और महाराष्ट्र में टकराने की आशंकाओं के बीच राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गुजरात और महाराष्ट्र में 3 जून से 5 जून के दरमियान भारी बारिश हो सकती है।