Mike Pompeo: अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, चीन के 60 हजार सैनिक LAC पर तैनात, भारत को अमेरिका की जरूरत

India-China Dispute: अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, चीन की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनज़र भारत-चीन एकता ज़रूरी

Updated: Oct 10, 2020, 08:06 PM IST

Photo Courtesy: Indian Express
Photo Courtesy: Indian Express

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा है कि चीन ने एलएसी पर 60 हजार सैनिकों को तैनात किया है और भारत को इस लड़ाई में अमेरिका की जरूरत है। पोंपियो ने यह बात एक इंटरव्यू में कही। हाल ही में टोक्यो में क्वाड देशों (अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत)  के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने चीन के खतरे के बारे में चर्चा की थी। माइक पोंपियो ने इसी संबंध में अपना यह बयान दिया है। 

एक इंटरव्यू में पोंपियो ने कहा, "मैं टोक्यो में अपने दोस्तों से मिला। जापान, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों से। ये सभी देश एक बड़े और मजबूत लोकतंत्र हैं, इनकी अर्थव्यवस्था मजबूत है। चीन की बढ़ती हुई आक्रामता इन देशों को महसूस हो रही है। ये उसे असली खतरे के रूप में देख रहे हैं।"

माइक पोंपियो ने कहा कि क्वाड देश चीन के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं और भारत को इस समय अमेरिका की जरूरत है। फॉक्स न्यूज को दिए गए एक दूसरे इंटरव्यू में पोंपियो ने कहा कि चीन ने एलएसी पर 60 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं और जब ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को लेकर जांच की मांग की तो चीन ने उसे धमकी दी। चीन लगातार आक्रामक होता जा रहा है और अब उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। 

पोंपियो ने आगे कहा कि हमें एक दूसरे के सहयोग की जरूरत है। चीन को पता होना चाहिए कि हम उसे लेकर बहुत गंभीर हैं। चीन को पता होना चाहिए कि हम उसकी आक्रामता का तब तक जवाब देंगे, जब तक उसके रवैये में परिवर्तन नहीं आ जाता।