Coronavirus India : 14,821 नए पॉजिटिव 445 की मौत

राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 2,37,196 मरीज इस महामारी से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।

Publish: Jun 23, 2020, 12:07 AM IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 नए मरीज मिले हैं वहीं 445 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 4,25,282 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 13,699 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,74,387 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 2,37,196 मरीज इस महामारी से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा की वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 445 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 13,699 लोगों की जानें ली है। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक 90 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 4 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

 

पिछले 8 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए मामलों के साथ भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। भारत ने ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां 23 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें  एक लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों का संख्या 10 लाख 86 हजार से ज्यादा है वहीं 50 हजार से ज्यादा मौतें हुई है। तीसरे पायदान पर रूस है जहां 5 लाख 84 हजार से ज्यादा केस हैं।