Earthquake : चार दिन में तीसरी बार धरती कांपी

रोहतक में चार दिन में अब तक तीन दफा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को एक ही दिन में हरियाणा, मेघालय और लद्दाख में भूकंप आया था

Publish: Jun 28, 2020, 10:17 PM IST

हाल ही के दिनों में देश भर के कई हिस्सों में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शनिवार देर शाम हरियाणा के रोहतक में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रात के तकरीबन 9.15 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। रोहतक में बार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जिस वजह से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

भूकंप के कारण अब तक कोई नुकसान नहीं

रोहतक में पिछले चार दिन में अब तक तीन दफा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रोहतक में कल भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कल रोहतक में भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। ज्ञात हो कि शनिवार को एक ही दिन में तीन राज्यों हरियाणा, मेघालय और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तो वहीं हरियाणा के रोहतक में बुधवार को भी भूकंप के भी झटके महसूस किए गए थे। देश भर में लगातार अलग अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि गनीमत यह है कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।

लगातार महसूस किए जा रहे हैं भूकंप के झटके

हाल के दिनों में देश भर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में खास कर मिज़ोरम में भूकंप में झटके महसूस किए जा रहे हैं। मिज़ोरम में बुधवार तक लगातार चार दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए।इसके अलावा गुजरात में भी 14 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीनों में 12 दफा भूकंप आ चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने तो लगातार भूकंप आने के बाद दिल्ली सरकार से भूकंप आने पर निपटने के लिए इंतजाम करने के लिए कहा है। और इसकी जानकारी भी मांगी है।