बैतूल में टायर फटने से कुएं में गिरी साधु-संतों की कार, 4 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती
हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे छिंदवाड़ा-बेतूल स्टेट हाईवे पर टेमरी के पास हुआ है। पुलिस ने कुएं में गिरे सभी साधुओं के शव बरामद किए गए। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भक्तों से भरी बेकाबू बोलेरो कुएं में गिर गई। हादसे में 7 साधुओं में से 4 लोगों की जान चली गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाया जा सका। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे छिंदवाड़ा-बेतूल स्टेट हाईवे पर टेमरी के पास हुआ है। दरअसल बोलेरो में सवार साधु-संत धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर गए थे। जहां वे बैतूल के बालाजीराम के पास से चित्रकूट के लिए लौट रहे थे। हादसे की मुख्य वजह कार के पिछले टायर का फटना बताया गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे कुएं में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: MP से अलग बुंदेलखंड राज्य गठित करे सरकार, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई मांग
पुलिस ने कुएं में गिरे सभी साधुओं के शव बरामद किए गए। मृतकों में कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी (24), मलखान गिरी (65), राकेश गिरी (35) और गुलाब गिरी (40) शामिल हैं। वहीं घायलों में मंखूज गिरी (27), शिवपूजन गिरी (60), और चालाक राकेश गिरी (32) बताएं गए हैं।
डीएसपी आर.पी चौबे ने बताया कि आज शाम बैतूल हाईवे पर बोलेरो वाहन का टायर फटने से हादसा हुआ। बोलेरो में 7 साधु सवार थे जिनमें से तीन को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती किया गया। चार साधुओं में से तीन के शव कल देर शाम तक जबकि चौथे का शव आज शनिवार सुबह 5 बजे बरामद किया गया।