China attack : 16 बिहार रेजिमेंट के सबसे ज्यादा 12 जवान शहीद
गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प के दौरान शहीद हुए 20 जवानों में 16 बिहार रेजिमेंट के सबसे ज्यादा 12 जवान शहीद हुए

सोमवार रात चीन के साथ गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के दौरान शहीद हुए 20 जवानों के नाम भारतीय सेना ने जारी किए हैं। इनमें 16 बिहार रेजिमेंट के सबसे ज्यादा 12 जवान शहीद हुए हैं वहीं बाकी 8 जवान अन्य पांच रेजिमेंट के हैं। 12 बिहार रेजिमेंट के सिपाही जयकिशोर सिंह (वैशाली, बिहार), 81 माउंट ब्रिगेड सिग्नल कंपनी के हवलदार बिपुल रॉय (मेरठ, उप्र) व 81 फील्ड रेजिमेंट के हवलदार के. पालानी (मदुरै, तमिलनाडु) ने भी शहादत दी है।
16 बिहार रेजिमेंट के 12 जवानों के नाम और पतेे
1. कर्नल बी. संतोष बाबू - हैदराबाद, तेलंगाना
2. सिपाही अमन कुमार - समस्तीपुर, बिहार
3. दीपक कुमार - रीवा, मध्यप्रदेश
4. सिपाही चंदन कुमार - भोजपुर, बिहार
5. सिपाही गणेश कुंजाम - सिंहभूम, पश्चिम बंगाल
6. सिपाही गणेश राम - कांकेर, छत्तीसगढ़
7. सिपाही केके ओझा - साहिबगंज, झारखंड
8. सिपाही राजेश ओरांव - बीरभूम, पश्चिम बंगाल
9. सिपाही सीके प्रधान - कंधमाल, ओडिशा
10. नायब सूबेदार नंदूराम - मयूरभंज, ओडिशा
11. हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार
12. सिपाही कुंदन कुमार - सहरसा, बिहार
पंजाब रेजिमेंट के तीन जवान हुए शहीद
1. सिपाही गुरतेज सिंह - मनसा, पंजाब
2. सिपाही अंकुश - हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
3. सिपाही गुरविंदर सिंह - संगरूर, पंजाब
मीडियम रेजिमेंट के दो जवान शहीद हुए
1.नायब सूबेदार सतनाम सिंह - गुरदासपुर, पंजाब
2. नायब सूबेदार मनदीप सिंह - पटियाला, पंजाब