असम में भूस्खलन से  20 लोगों की मौत

असम के कुछ हिस्सों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे असम के 21 जिले प्रभावित हैं।

Publish: Jun 03, 2020, 06:06 AM IST

Photo courtesy : head topics     प्रतीकात्‍मक फोटो
Photo courtesy : head topics प्रतीकात्‍मक फोटो

असम के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। जिससे करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। बराक घाटी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। इस भूस्खलन से कछार जिले के सात, हैलाकांडी के सात और करीमगंज के 6 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं करीब 50 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिया गया है।

कोरोना लॉकडाउन के बाद ये भूस्खलन लोगों के लिए आफत बनकर आया है। आपको बता दें कि असम के कुछ हिस्सों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे असम के 21 जिले प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। रास्ते बंद होने की वजह से कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा है।