थाईलैंड में महिला को मिला रेयर ऑरेंज पर्ल, लाखों में है कीमत, मां के इलाज के लिए मोती बेचने की तैयारी

थाईलैंड में एक महिला को सीप से मिला रेयर ऑरेंज पर्ल, 50 लाख से ज्यादा आंकी जा रही इस दुर्लभ मोती की कीमत, 164 रुपये में खरीदा था सीप

Updated: Mar 25, 2021, 12:34 PM IST

Photo Courtesy: Navbharat times
Photo Courtesy: Navbharat times

बैंकाक। थाईलैंड की एक महिला रातों-रात लखपति हो गई है। इतना ही नहीं उनकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। दरअसल कोडचेकॉर्न नाम की महिला के हाथ एक ऐसा दुर्लभ मोती लगा है, जिसका सीप उन्होंने महज 164 रुपये में खरीदा था। उस सीप में ऑरेंज कलर का रेयर पर्ल मिला है। इस रेयर मोती की कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है।

दरअसल थाईलैंड में सी फूड काफी फेमस है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी अपनी पसंद के हिसाब से समुद्री जीवों को बड़े चाव से खरीदते हैं, फिर उनसे कई तरह की डिश तैयार करते हैं। कोडचेकॉर्न ने थाईलैंड के सतुन के बाजार से सीप खरीदा था। जिसके लिए उसने थाईलैंड की करंसी 70 बात (Thai baht )चुकाए थे। थाईलैंड की मुद्रा को बात कहा जाता है। इस 70 बात की कीमत करीब इंडियन करंसी में करीब 164 रुपये के आसपास होती है।

यह ऑरेंज पर्ल करीब छह ग्राम का है, जिसका डायामीटर करीब 2.5 सेमी है। शुरुआत में तो कोडचेकॉर्न की फैमिली ने इसकी जानकारी लोगों से छुपा कर रखी थी। उन्हें डर था कि अगर किसी को पता चला की मोती उनके पास है तो कोई उनसे इसे छीन ना ले। करीब दो महीने पहले 30 जनवरी को इस मोती के बारे में उन्हें पता लगा था। महिला का कहना है कि वह खाने के लिए समुद्री सीपियों को साफ कर रही थी तभी एक खोल से ऑरेंज कलर की मोती मिला । जिसे पहले तो उन्होंने पत्थर समझा लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह एक रेयर पर्ल है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अब अपनी मां की बीमारी की वजह से उन्होंने इस रेयर मोती  बेचने की कोशिश की तब इस बात का खुलासा हुआ है।

दरअसल कोडचाकॉर्न का कहना है कि वे इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कोई ऐसा खरीदार मिले जो इस दर् सही मूल्य दे सके। महिला का कहना है कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस मोती की अच्छी कीमत मिल सकती है, जिससे उनकी मां का कैंसर का इलाज हो सके।  

गौरतलब है कि मेलो मोती आरेंज और ब्राउन कलर के होते हैं। जो काफी महंगे बिकते हैं। ये वुल्तिदे कहे जाने वाले एक समुद्री सीप में मिलते हैं। जो कि म्यांमार के तट से लेकर दक्षिण चीन सागर और अंडमान सागर में पाए जाते हैं। खबरों की मानें तो फरवरी में भी किसी मछुआरे ने 99 रुपये के में समुद्री सीप खरीदा था जिसमें से करीब 70 लाख रुपये का एक रेयर मेलो पर्ल मिला था। अब इस महिला को भी इंतजार है कि जल्द उसे उसके मोती के लिए अच्छा खरीददार मिले ताकि उसकी मां का इलाज हो सके ।