ग्वालियर में दो मंजिला मकान ढहने से हादसा, 1 मजदूर की मौत और 2 घायल

दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया हैं। यह मकान राजू शिवहरे का है। दरअसल मकान में सीलन लगी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास के लोगों ने की थी।

Publish: Aug 26, 2025, 12:45 PM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

ग्वालियर। ग्वालियर में 2 मंजिला मकान ढहने से भीषण हादसा हो गया। दरअसल मकान 60 साल पुराना है। मलबे में कुल 3 लोग दबे थे। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने इस जर्जर मकान को तुड़वाने के लिए नोटिस जारी किया था।

यह घटना रंगियाना मोहल्ला में सोमवार दोपहर की है। मकान के नीचे वाले हिस्से में टीकमगढ़ का एक परिवार किराए से रहता है। घटना के वक्त परिवार की 17 साल की लड़की रोशनी, उसका 16 साल का भाई निक्कू और उसके पिता रमेश आदिवासी घर में मौजूद थे। वहीं यह मकान राजू शिवहरे का है। मकान में सीलन लगी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास के लोगों ने की थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मकान की दूसरी मंजिल पर दो मजदूर तुड़ाई का काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल को धीरे-धीरे तोड़कर नीचे गिराना था, तभी नीचे की मंजिल में दरार आ गई। एक मजदूर उसके पास आकर खड़ा हो गया जबकि दूसरा मजदूर पिलर को हटा रहा था, तभी दूसरी मंजिल के साथ पहली मंजिल भी ढह गई। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां मजदूर गणेश प्रजापति की मौत हो गई।