इन्दौर में ऑन ड्यूटी सिपाही ने खुद को गोली मारी, पत्नी से तनाव बना आत्महत्या का करना
इन्दौर में एक पुलिसकर्मी सिपाही ने ऑन ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। यह मामला शुक्रवार तड़के 5 बजे का है। 28 साल के अनुराग भागौर ने द्वारकापुरी इलाके की दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया।

मध्य प्रदेश। इन्दौर में एक पुलिसकर्मी सिपाही ने ऑन ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। यह मामला शुक्रवार तड़के 5 बजे का है। 28 साल के अनुराग भागौर ने द्वारकापुरी इलाके की दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थन पहुंची। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस घटना के समय अनुराग के सिपाही दोस्त रोहित मोजूद थे। उन्होंने बताया कि अनुराग ड्यूटी के दौरान आ रहे फोन कॉल्स उठा नहीं कर रहा था और परेशान नजर आ रहा था। वहीं आरक्षक अनुराग अलीराजपुर जिले का था। द्वारकापुरी थाने में पदस्थ होने से पहले वे सर्राफा थाने में था।
यह भी पढ़ें: MP के 94 हजार स्टूडेंट्स को मिली लैपटॉप राशि, सीएम मोहन यादव ने बताया भविष्य निर्माण का औजार
इस घटना की शुरूआती जांच में अनुराग का पत्नी से विवाद होने की खबर सामने आई हैं। अनुराग की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी. उनकी पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है। वे पिछले 7 दिनों से ससुराल में नहीं है। जिससे पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में आकर उनके इस कदम को उठाने की वजह दिख रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस इस मामले में आत्महत्या की वजह ढूंढने में जुट गई है। जिसमें अनुराग के फोन कॉल सहित घटना से संबंधित सभी सुराग को इकट्ठा किया जाएगा जिससे सुसाइड करने का कारण पता चल सके।