इन्दौर में एमवाय अस्पताल की बड़ी लापरवाही, दो नवजातों को चूहे ने कुतरा, एक की मौत
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई है। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेन्जामिन, श्वेता चौहान शामिल है।

इन्दौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के सरकारी अस्पताल की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में दो बच्चों को चूहों ने कुतर दिया, जिससे एक नवजात की मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई है।
मामले में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेन्जामिन, श्वेता चौहान शामिल है साथ ही नर्सिंग सुपरीटेंडेंट को भी बर्खास्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. अरविंद ने प्रभारी सहित कई लोगों को नोटिस भेजा है। डीन डॉ. अरविंद के जानकारी देते हुए बताया कि, एक नवजात का वजन 1.2 किलो था, जबकि हीमोग्लोबिन बहुत कम था। जिससे बच्चे को काफी तकलीफ हुई साथियों से सर्जिकल संबंधी परेशानियां थी।
यह भी पढ़ें: सिंधिया घराने की तीसरी पीढ़ी को MPCA की कमान, 29 साल की उम्र में अध्यक्ष बने महानआर्यमन
दूसरे नवजात की स्थिति गंभीर बनी है। बच्चे का वजन 1 किलो 600 ग्राम था। डीन ने बताया कि जिस नवजात की मृत्यु हुई है उसके परिजन उसे अस्पताल परिसर में ही छोड़कर चले गए थे। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सों द्वारा नवजातों का ध्यान दिया जा रहा था। इसके अलावा महाराजा यशवंतराव अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल करने वाली एजेंसी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया।