इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत, जीतू पटवारी समेत तमाम कांग्रेस दिग्गज हारे

चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय समेत इंदौर की सभी सीटों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल सहित तमाम दिग्गज चुनाव हार गए।

Updated: Dec 03, 2023, 08:43 PM IST

इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार कई मायनों में काफी चौंकानेवाले हैं। कांग्रेस के अभेद्य किले भी ढह गए।

इंदौर-1 से भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय 57719 हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 156960 वोट मिले हैं। उनके सामने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला थे उन्हें 99 हजार 241 वोट मिले हैं।

इंदौर-2 से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने 2018 में जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जीत का अंतर 103481 वोट रहा। पिछले चुनाव में मेंदोला 71011 वोटों से जीते थे। मेंदोला ने जीत के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे 1 लाख 6 हजार 563 वोटों से चुनाव जीते हैं। ये प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है। दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रहे।

इंदौर-3 से भाजपा के गोलू राकेश शुक्ला 14667 वोटों से जीत गए। कुल 73291 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू को 58624 वोट मिले हैं। 1908 वोट नोटा में गए। गोलू शुक्ला ने कहा बाबा महाकाल स्वयं यहां चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने ही टिकट दिलाया था और उन्हीं की जीत है।

इंदौर-4 में मालिनी गौड़ 69837 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। 118870 वोट मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजा मंधवानी को 49033 वोट मिले।

इंदौर-5 में लगातार उलटफेर के बाद महेंद्र हार्डिया सत्यनारायण पटेल 15404 वोटों से चुनाव जीत गए।

राऊ के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रहे। भाजपा के मधु वर्मा 35489 वोटों से जीत गए। उन्हें 150107 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को 1 लाख 14 हजार 618 वोट ही मिले।

देपालपुर से भाजपा के मनोज पटेल 13892 वोटों से जीत गए। उन्हें 94989 वोट मिले हैं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विधायक विशाल पटेल को 81097 वोट मिले। यहां निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को भी 37741 वोट मिले।

सांवेर से मंत्री तुलसी सिलावट भी 62 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की रीना बौरासी को हराया। बौरासी को 76422 वोट ही मिले थे।

महू से मंत्री उषा ठाकुर 34075 वोटों से जीत गईं। उन्हें 102130 वोट मिले। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार 68055 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 28660 वोट ही मिले।