अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने फिर छोड़ी राजधानी है, त्रासदी के समय में सिंधिया के गायब होने पर कांग्रेस का वार
मध्य प्रदेश का ग्वालियर चंबल का इलाका बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, लेकिन ग्वालियर का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब हैं

भोपाल। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाकों को असहाय छोड़ने पर कांग्रेस ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। ग्वालियर का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नदारद होने पर कांग्रेस ने सिंधिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अंग्रेजों के मित्र ने एक बार फिर ग्वालियर छोड़ दिया है।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि पूरा ग्वालियर चंबल पानी पानी है, अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने फिर छोड़ी राजधानी है।
पूरा ग्वालियर चम्बल पानी-पानी है,
— MP Congress (@INCMP) August 4, 2021
—अंग्रेज़ों के मित्र सिंधिया ने फिर छोड़ी राजधानी है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, गुना, भिंड, मुरैना और ग्वालियर ज़िले इस समय बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों लोगों को इस समय मदद की दरकार है। लेकिन ग्वालियर चंबल क्षेत्र के बड़े नेताओं में से एक माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने क्षेत्र की जनता की कोई खोज खबर नहीं है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा सिंधिया पर हमला बोलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिंधिया के खिलाफ आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग सिंधिया की आलोचना में कह रहे हैं कि सिंधिया मध्य प्रदेश तभी आते हैं जब उन्हें अपने समर्थकों को कोई पद दिलाना होता है। इसके अलावा सिंधिया को जनता से कोई सरोकार नहीं है।
यही है असली जनसेवा...
— Shivam Shrivastava (@Shivam_INC) August 4, 2021
वरिष्ठ नेता @rawat_ramniwas जी वर्तमान में न मंत्री है, न ही विधायक.
लेकिन जनता के हर संकट में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े है आज श्योपुर/विजयपुर क्षेत्र में आयी बाढ़ से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ तब रावत जी जनता की हरसंभव मदद के लिए जनता के साथ खड़े है। pic.twitter.com/WJWZxPt8gB
बहरहाल सिंधिया के नदारद रहने के इतर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता संकट की इस घड़ी में लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, और लोगों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। रावत लगातार शिवराज सरकार से त्रासदी से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।
कमलनाथ जी का संदेश-
— MP Congress (@INCMP) August 4, 2021
मैं बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लगातार संपर्क में हूँ, और मैंने सभी कार्यकर्ताओं से भी हर संभव मदद पहुँचाने का आव्हान किया है।
मेरा प्रदेशवासियों से आग्रह है कि अपना ख़्याल रखें, पूरी सावधानी बरतें। कांग्रेस इस आपदा की घड़ी में आपके साथ है।
—कमलनाथ pic.twitter.com/Oo9QsYpR4x
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी अपना एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लगातार संपर्क में हूँ, और मैंने सभी कार्यकर्ताओं से भी हर संभव मदद पहुँचाने का आव्हान किया है।मेरा प्रदेशवासियों से आग्रह है कि अपना ख़्याल रखें, पूरी सावधानी बरतें। कांग्रेस इस आपदा की घड़ी में आपके साथ है।