Dhar : BJP नेता ध्रुव नारायण सिंह कांग्रेस के साथ

ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि बीजेपी ने छल कर प्रदेश में एक चुनी हुई सरकार गिरा दी। मैंने बीजेपी के इन्हीं तौर तरीकों से व्यथित हो कर कांग्रेस ज्वाइन की है।

Publish: Jun 21, 2020, 12:28 AM IST

धार क्षेत्र के युवा नेता ध्रुव नारायण सिंह बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ध्रुव नारायण सिंह ने बीजेपी की नीतियों के कारण पार्टी छोड़ी है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा की मुश्किलें और बढ़ेंगी। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एक एक सीट धार क्षेत्र की बदनावर भी है। ध्रुव नारायण सिंह ध्रुव नारायण सिंह का इस क्षेत्र में प्रभाव बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

जैसे जैसे प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे ही प्रदेश में सियासी उठापटक तेज हो गई है। एक के बाद एक नेता बीजेपी छोड़ कांग्रेस शामिल हो रहे हैं। प्रेम चंद गुड्डू, बालेंदु शुक्ला, अजब सिंह कुशवाहा और अब ध्रुव नारायण सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामा है। धार के युवा नेता ध्रुव नारायण सिंह ने बीजेपी को अलविदा कहने के बाद कांग्रेस में शामिल होने की वजह से भी बताई है। ध्रुव नारायण सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के उपरांत कहा कि जिस प्रकार बीजेपी ने छल कर प्रदेश में एक चुनी हुई सरकार गिरा कर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है उससे पूरे देश में प्रदेश का नाम खराब हो गया। मैंने बीजेपी के इन्हीं तौर तरीकों और नीतियों से व्यथित हो कर कांग्रेस ज्वाइन की है।

माना जा रहा है कि मैदान में अपने संगठन को मजबूत कर रही प्रदेश कांग्रेस इन नेताओं के आने से अधिक ताकत से काम कर पाएगी।