आखिर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को क्यों रोकना पड़ा भाषण...

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 13, 2021, 02:56 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

योजना के लिए नई समय सीमा तय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जनदर्शन यात्रा के दौरान अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब जनता ने बीच भाषण में अधूरी योजना का मुद्दा छेड़ दिया। चौहान ने नई समय सीमा तय की है।

कांग्रेस कर रही है नेताओं के काम की समीक्षा

प्रदेश कांग्रेस में संगठन स्तर पर कसावट शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर पर काम काज की समीक्षा की जा रही है। यह काम कांग्रेस सचिव और सहप्रभारी कर रहे हैं। 


करनाल की तरह किसान प्रदर्शन की तैयारी

किसान कानून और नर्मदा नदी के किनारे होने के बाद भी सिंचाई के साधन नहीं होने से फसल बर्बादी के विरोध में किसान पैदल और वाहनों से भोपाल आ गए। पुलिस ने उन्हें मिसरोद से आगे नहीं बढ़ने दिया। वे भोपाल में करनाल की तरह प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।