पूर्व सीएम कमलनाथ की तबीयत नासाज़, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, रूटीन चेक अप के लिए गए मेदांता अस्पताल, फ़िलहाल प्रदेश के राजनीतिक कार्यक्रम रद्द

Updated: Sep 04, 2021, 03:26 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की तबीयत नासाज़ है। बीते कुछ दिनों से बुखार की शिकायत के बाद उन्होंने आज मेदांता अस्पताल में रूटीन चेक अप कराया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। उन्हें कुछ दिन डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा।

कमल नाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। कुछ दिनों से उन्हें रुक रुककर बुखार की शिकायत सामने आ रही थी। लेकिन बुखार न उतरने की वजह से उन्हें मेदांता अस्पताल में चेक अप के लिए जाना पड़ा। अचानक आयी इस खबर से थोड़ी देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी। लेकिन पूर्व सीएम अभी बेहतर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

 इस बीच डॉक्टरों की सलाह पर कमल नाथ के हाल के दौरे कुछ दिनों के लिए टाले गए हैं। उनके सभी कार्यक्रमों जिनमें भोपाल दौरा भी शामिल है, जिसे रद्द कर दिया गया है। साथ ही संगठन की बैठक भी रद्द कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लक्ष्मण सिंह की पदयात्रा, जयवर्धन बोले, ये सूरत बदलनी चाहिए

कमल नाथ के करीबी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत बेहतर है और वे माइनर इलाज के लिए अस्पताल में गए थे। यहां डॉक्टरों ने रूटीन चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। बहरहाल मध्य प्रदेश में कमलनाथ के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं हो रही हैं। बता दें कि दो महीने पहले भी कमलनाथ मेदांता में भर्ती हुए थे। इस दौरान उन्हें पांच दिन के अस्पताल में रहना पड़ा था। हालांकि तब भी उन्हें कोविड की कोई शिकायत नहीं थी लेकिन डॉक्टर्स ने प्रिकॉशन के तौर पर उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।