मैहर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कार ने 5 बाइक सवारों को मारी टक्कर

मेहर के रेलवे ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार कार ने 5 बाइक समेत कई लोगों को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।

Updated: Jan 22, 2024, 12:06 PM IST

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां रेलवे ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार कार ने 5 बाइक समेत कई लोगों को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार सफेद रंग की ऑल्टो कार में सवार कुछ युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवर ब्रिज में खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए गाड़ी नंबर एमपी 20 F A 4925 आगे जाकर टकरा गई। 

वहां मौजूद 7 लोग हादसे का शिकार हो गए। सभी 5 लोगों को गंभीर हालत में मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार चार युवक मौके से फरार हो गए।