मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

राजधानी भोपाल के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई, अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है

Updated: Mar 22, 2021, 11:11 AM IST

photo courtesy: aajtak
photo courtesy: aajtak

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ़ हो गया। प्रदेश के मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में गरज चमक के साथ कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान जिन इलाकों हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, उनमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीव और शहडोल संभाग शामिल हैं। इनमें से कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। 24 मार्च को भी बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में चक्रवात का  बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, तो ग्वालियर में अधिकतम 37.5 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।