कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों ने ली भाजपा की सदस्‍यता

कांग्रेस सरकार गिराने में अहम् भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के बागी 22 विधायक आज भोपाल लौट सकते हैं। दिल्‍ली में इन सदस्‍यों ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

Publish: Mar 21, 2020, 07:59 PM IST

MP rebel congress Mla joined bjp
MP rebel congress Mla joined bjp

भोपाल।

दिल्ली में बागी कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में हुए भाजपा की सदस्यिता ली। इन विधायकों में गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, प्रभु राम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युुमन सिंह तोमर, एदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल सिंह सहित सभी पूर्व विधायक शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे,कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। 


हालांकि, भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा  था कि जो विधायक बेंगलोर से आने वाले है वो पार्टी में आएंगे की नही ये फैसला पार्टी करेगी। सिंह ने शनिवार को विधायक नारायण त्रिपाठी की पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करवाई है। त्रिपाठी ने भाजपा के खिलाफ जा कर विधानसभा में कांग्रेस को वोट किया था। तब से उनके भाजपा छोड़ने की खबरें थीं। इस मुलाकात के बाद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि त्रिपाठी पहले भी भाजपा में थे और आज भी भाजपा में है।


उपचुनाव पर निर्भर है बागियों का भविष्य 
22 बागियों के इस्तीफे और दो विधायकों के निधन से खाली हुईं दो सीटों के साथ ही प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर अब छह माह के भीतर उपचुनाव होंगे। जिन 22 बागियों ने इस्तीफे दिए, उनमें से 18 सिंधिया के समर्थक हैं। अब इनका भविष्य उपचुनाव पर टिक गया है। संभवत: मई-जून में चुनाव आयोग उप चुनाव करा सकता है।