राजधानी भोपाल सहित इन जिलों में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदियां

मध्यप्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 8 हजार पार कर गई है। दो दिन में ही प्रदेश में 13,490 मरीज़ो की संख्या बढ़ गई है।

Updated: May 09, 2021, 10:23 AM IST

Photo courtesy: ibc 24 news
Photo courtesy: ibc 24 news

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 17 मई सुबह 6 बजे तक कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। 
घर से बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती रहेगी।

भोपाल के बाद मंदसौर में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी मंदसौर कलेक्टर मीडिया में दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रखी गई हैं। वहीं, नियमों को सख्ती से पालन कराया जा सके इसके लिए  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक 17 मई तक शादी- विवाह समाहरो में रोक रहेगी। मृत्यु भोज में सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं राज्य के शहडोल जिले में शनिवार को 30 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रखी गई हैं। शादी -विवाह कार्यक्रम में पूरी तरह से रोक रहेगी।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 8 हजार पार कर गई है। दो दिन में ही प्रदेश में 13,490 मरीज बढ़ गए हैं। जबलपुर की तुलना में ग्वालियर में कोरोना मरीज 2 गुना ज्यादा है, जबकि दोनों जिलों में कुल संक्रमितों की संख्या में 4 हजार से भी कम का अंतर है। जबलपुर में एक्टिव मामले 5,221 हैं, जबकि ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10,522 हो गई हैं।