ठंड से ठिठुर रहा मध्य प्रदेश, पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, आने वाले दिनों में कोहरे से राहत नहीं
प्रदेश के कई इलाकों में 15 किलोमीटर की रफ्तार से लगातार ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे लोग बुरी तरह बेहाल हैं।

नए साल के आगमन के साथ साथ ठंड भी अपने चरम पर है। मध्य प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार बदलाव आ रहे हैं। कल रात प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया है। जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही खजुराहो, नौगांव, सतना और टीकमगढ़ समेत लगभग पूरे मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिन में रीवा और शहडोल में बारिश हो सकती है।
प्रदेश के कई इलाकों में 15 किलोमीटर की रफ्तार से लगातार ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे लोग बुरी तरह बेहाल हैं। मौसम में लगभग 70% के आसपास नामी रिकॉर्ड दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी या बारिश का अनुमान जताया है। वही कई जगह पर तो ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई है। इसका सीधा असर फसलों पर पड़ सकता है। उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि पाला पड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। फिलहाल, इस समय तक घना कोहरा छाया हुआ है और लोग बहुत कम सड़कों पर निकल पा रहे है।
राज्य के ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन का अधिकतम तापमान 13.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।