मध्यप्रदेश: मौसम ने बदला मिजाज, बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार, ग्वालियर चंबल में बूंदाबांदी की संभावना।

Updated: Apr 20, 2021, 10:18 AM IST

Photo courtesy: mp braking
Photo courtesy: mp braking

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार तीन तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में नमी बनी रहेगी। सोमवार से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार देर शाम तक कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को ग्वालियर चंबल संभाग में कहीं- कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा विंध्य के शहडोल,रीवा, उमरिया, सतना में बुंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपरी एक हवा का चक्रवात बना हुआ है।  जबकि कर्नाटक तक एक द्रोणीक लाइन बनी हुई है। द्रोणीक लाइन बनने की वज़ह से हवाओं में नमी बनी हुई है।

इसके चलते राजधानी भोपाल सहित अधिकांश ज़िलों में मौसम में परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के आसार हैं। इससे एक ट्रफ लाइन तैयार होंगी इसके चलते छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में बुंदाबांदी होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है की अप्रैल माह के अंतिम महीनें में तापमान में बढोत्तरी होने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं खंडवा और खरगोन ज़िलों में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया