MP : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भाई का निधन

MP News : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भाई अजय सिंह तोमर का निधन, शनिवार शाम ग्वालियर लाई जाएगी पार्थिव देह

Publish: Jul 19, 2020, 03:21 AM IST

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय सिंह तोमर का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। अजय सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। उन्हे जून में एम्स में दाखिल कराया गया था। उनके निधन से ग्वालियर में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम ग्वालियर लाया जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने अजय सिंह तोमर के निधन पर दुख किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अजय सिंह तोमर निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि ईश्वर परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने भी केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।  

गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अनुज अजय सिंह तोमर के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।