बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लाइफ जैकेट पहनकर किया उफनती नदी को पार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, दो हजार से ज्यादा लोग इस समय फंसे हुए हैं, लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की गुहार की खबरें तैयार रही हैं

भोपाल। मध्य प्रदेश में बाढ़ से बेकाबू होते हालत के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंच गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने लाइफ जैकेट पहनकर उफनती हुई सिंध नदी को पार किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वे डबरा और दतिया जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं। वहां पर उन्होंने बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात भी की।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि डबरा और दतिया जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रहा हूं।ग्राम कोटरा के सामुदायिक केंद्र में शिफ्ट किए गए बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के भोजन व इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।'
डबरा और दतिया जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रहा हूं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 4, 2021
ग्राम कोटरा के सामुदायिक केंद्र में शिफ्ट किए गए बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के भोजन व इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। pic.twitter.com/noLJEedbds
श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, गुना, भिंड और मुरैना इस समय बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। इन जिलों में करीब 1,225 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक इस त्रासदी में सात लोगों की मौत की पुष्टि भी हो चुकी है। सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है। अब तक 240 गांवों के 5,950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
उत्तरी मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड और मुरैना ज़िलों के 1,225 गाँव प्रभावित हैं। 240 गाँव में #SDRF, @NDRFHQ, भारतीय सेना, @BSF_India ने मिलकर लगभग 5,950 लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की है। pic.twitter.com/xJkGEAiIYl
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 4, 2021
हालांकि अब भी भारी संख्या में लोगों के बाढ़ में फंसे होने का अनुमान है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने वाले हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से दो बार फोन पर बात कर ताजा स्थिति की जानकारी ली है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सिलिसले में सीएम शिवराज से बात की है।
मध्यप्रदेश के कुछ भागों में तेज बारिश व नदियों का जलस्तर बढ़ने से आयी बाढ़ के संबंध में मैंने श्री @chouhanshivraj जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली। केंद्र की ओर से प्रदेश को राहत कार्यों के लिए पूरी मदद दी जा रही। इस कठिन घड़ी में मोदी सरकार प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 4, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम शिवराज से बात होने की जानकारी देते हुए यह भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार मध्य प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के कुछ भागों में तेज बारिश व नदियों का जलस्तर बढ़ने से आयी बाढ़ के संबंध में मैंने श्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली। केंद्र की ओर से प्रदेश को राहत कार्यों के लिए पूरी मदद दी जा रही। इस कठिन घड़ी में मोदी सरकार प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।
I request to all of you plz help to trend this hashtag #helpforsheopur #No_electricity#No_food
— Vishnu Sampat meena (@sampat_vishnu) August 3, 2021
We are unable to contact our families.@DevprakasMeena @PintuPahadi @bhagwanmeena53 pic.twitter.com/jjMbDO3bXR
बाढ़ से तबाही का यह मंजर भयावह है। सोशल मीडियापार एक के बाद एक बाढ़ से प्रभावित घरों के दृश्य भयभीत करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की चीखते पुकारते गुहार सिहरा देने वाली है। लगातार लोग सोशल मीडिया पर बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए अपने परिजनों के बचाव के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।