संकट में जनता, पूछ रही- कहां है ‘विधायक’ दत्‍तीगांव

धार जिले के बदनावर में किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। किसान दुखी हैं मगर कांग्रेस सरकार गिरा कर भाजपा में गए पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव गायब हैं। मौका मिला तो आम जनता ने यूँ दी प्रतिक्रिया।

Publish: Apr 02, 2020, 11:59 PM IST

भोपाल।

एक तरफ कोरोना महामारी का संकट दूसरी तरफ बिगड़ा मौसम। लॉकडाउन और बारिश के कारण किसानों को खड़ी फसलों के भी बेहतर दाम मिलना मुश्किल है। संकट के इस समय में धार जिले के बदनावर क्षेत्र के किसानों का गुस्‍सा अपने नेता पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को लेकर फूट पड़ा है। राजवर्धन कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे मगर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक होने के कारण वे कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। क्षेत्र से उनका संपर्क नहीं है। मुसीबत की इस घड़ी में अपने नेता को न पा कर जनता उन्‍हें कोस रही है। मीडिया से चर्चा में एक किसान ने अपना दर्द बयान करते हुए दत्‍तीगांव के खिलाफ आक्रोश जताया।