प्रोजेक्ट चीता को फिर लगा झटका, कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता नाभा की हुई मौत
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कुनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आज है।नामीबिया से भारत स्थानांतरित किए गए आठ वर्षीय नाभा नामक चीता की मौत हो गई। दरअसल, अधिक चौट उसकी मौत का कारण बनीं। उसका पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था।

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कुनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आई है। नामीबिया से भारत स्थानांतरित किए गए आठ वर्षीय नाभा नामक चीता की मौत हो गई। दरअसल, अधिक चोट उसकी मौत का कारण बनीं। उसका पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था उसके बावजूद उसकी मौच हो गई।
मीडिया खबरों के मुताबित, चीता परियोजना के क्षेत्र निदेशक डॉ. उत्तम शर्मा ने बताया कि... नाभा अपने बाड़े में शिकार करने के दौरान आपसी झड़प में गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जिससे उसे कई जगह चोटें आई है। साथ ही “फ्रैक्चर” भी हुआ है। पिछले एक हफ्ते से उसका इलाज चल रहा था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: डिलीवरी की तारीख से पहले ही उठवा लेंगे, गर्भवती महिला की सड़क बनवाने की मांग पर BJP सांसद के बिगड़े बोल
कूनो नेशनल पार्क में अब कुल 26 चीतें बचे हैं। जिनमें नौ वयस्क (6 मादा और 3 नर) शामिल है। इसके अलावा यहां जन्में 17 शावक भी मौजूद है। निदेशक शर्मा ने आगे जानकारी दी कि बाकि सभी चीतें स्वस्थ और सुरक्षित है। साथ ही गांधीसागर से स्थानांतरित किए गए चीते भी ठीक है।