निवाड़ी में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से की हत्या

डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी पति ने खुद थाने जाकर अपना गुनाह कबूल किया और घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी।

Publish: Aug 07, 2023, 04:18 PM IST

Image courtesy- Pexels
Image courtesy- Pexels

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कैना गांव से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामाला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। कुल्हाड़ी से पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद निवाड़ी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गई है।

दरअसल, पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर आपा खो दिया और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर वार कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी पति कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पति की बात सुन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने तत्काल ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपी का नाम रामगोपाल कुशवाह (35 वर्ष) है। वह निवाड़ी जिले के कैना गांव का निवासी है। उसी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी अनीता कुशवाह उम्र 32 और प्रेमी घनश्याम रायकवार उम्र 35 की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया आरोपी अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। पहले भी इस मामले को लेकर विवाद हो चुका है। सोमवार को जब खेत पर उसने दोनों को साथ देखा तो खुद पर काबू नहीं कर सका और इस घटना को अंजाम दे दिया।