दतिया की महिला ने भोपाल में की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

गुरुवार की रात को भी महिला से ससुराल वालों ने मारपीट की थी, इसलिए शुक्रवार को महिला किसी को बिना बताए भोपाल आई और खुदकुशी कर ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated: Jun 24, 2023, 06:42 PM IST

सांकेतिक- तस्वीर
सांकेतिक- तस्वीर

भोपाल/दतिया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 28 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला दतिया जिले की रहने वाली थी शुक्रवार को बिना किसी को कुछ बताए भोपाल आ गई थी। 

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। 28 वर्षिय महिला अपने घर में बिना किसी को बताए भोपाल आ गई, और अशोका गार्डन के होटल सिगमा में रूम लेकर ठहरी थी। खुदकुशी से पहले महिला ने होटल में ही ठहरी अन्य महिला का मोबाइल लेकर पति को कॉल लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पति ने कुछ देर बाद कॉल बैक किया तो वह अन्य महिला मोबाइल लेकर उसके रूम पहुंची। तब पता चला महिला ने होटल रूम में पंखे से फांसी लगा ली।

वहीं मामले की जांच कर रहे ASI जयवीर सिंह ने बताया, मृत महिला का नाम शिप्रा है। वह दतिया में अपने पति देवचंद्र के साथ रहती थी। शुक्रवार को उसने भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 80 फीट रोड स्थित होटल सिगमा में उसने फांसी लगा ली। पुलिस को शाम 7 बजे जानकारी मिली। दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा।

बता दें पुलिस की पूछताछ में ससुराल पक्ष ने बताया कि महिला अक्सर घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली जाती थी, और जब इस बार भी घर से निकली तो सबको मामूली बात लगी। इसी के साथ मायके वालों ससुराल पक्ष पर ये आरोप लगाया है कि बेटी को ससुराल पक्ष रोज दहेज के लिए प्रताड़ित करता था ससुराल वाले उसके साथ रोज हिंसा की वारदात को अंजाम दे रहे थे। 

गुरूवार की रात को भी ससुराल वालों ने शिप्रा की उसकी बेहरमी से पिटाई की। इसकी जानकारी उसने भाई को दी। जब महिला ने इस घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो ससुराल वालों ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया, इन्ही सब बातों से तंग आकर शिप्रा ने अपने बेटे का मोह त्याग कर शुक्रवार को महिला भोपाल आ गई,और आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दे दिया, फिलहाल मामले का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है, जांच जारी है।