त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए पहुंची संसदीय टीम पर हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
त्रिपुरा चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं पर लगातार हो रहे हमले। हिंसा की जांच करने पहुंची विपक्षी सांसदों के डेलिगेशन पर भी हुआ हमला।

अगरतला। भाजपा शासित त्रिपुरा में चुनाव के बाद हिंसा की घटना सामने आ रही हैं। इस हिंसा की जांच के लिए विपक्षी दलों की फेक्ट फाइडिंग कमेटी गठित की गई जोकि शुक्रवार को अगरतला पहुंची थी। इस टीम पर भी भाजपा समर्थकों द्वारा हमले की खबर है।
डेलिगेशन के नेताओं पर पथराव के साथ कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। डेलिगेशन के नेताओं ने साथ में मौजूद पुलिस पर बीजेपी के गुंडों के हमले के दौरान कुछ नहीं करने और मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।
हैरानी की बात यह है कि इस डेलिगेशन में कांग्रेस और वाम मोर्चा के कई लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल थे, इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने घटना की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में कहा कि त्रिपुरा के विशालगढ़ और मोहनपुर में बीजेपी के गुंडों द्वारा कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया। प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रही पुलिस ने कुछ नहीं किया।
A delegation of Congress leaders was attacked by BJP goons today in Bishalgarh & Mohanpur in Tripura. Police accompanying the delegation did NOTHING. And tomorrow BJP is having a victory rally there. Victory of party-sponsored violence. pic.twitter.com/gZfBm4qEWB
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 10, 2023
प्रतिनिधिमंडल में शामिल असम से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं के एक समूह पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस दौरान उन लोगों ने हम पर पथराव किया और 3-4 वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान हमारे साथ मौजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमने महसूस किया कि त्रिपुरा में कानून का कोई राज नहीं है।
इससे पहले आज डेलिगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने त्रिपुरा के एक गांव में हिंसा प्रभावित घर का विडियो शेयर करते हुए बताया था कि किस प्रकार चुनाव बाद हिंसा में लोगों के घर जला दिए गए। उन्होंने कहा कि हम मोहनपुर में खड़े हैं, जहां एक घर जला दिया गया है। आश्चर्य है कि इस बारे में अभी तक एक भी एफआईआर तक नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि कानून किस तरीके से काम कर रहा है। लोगों में इस तरह का भय लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है।
हम मोहनपुर में खड़े हैं, जहां एक घर जला दिया गया है।
— Congress (@INCIndia) March 10, 2023
आश्चर्य है कि इस बारे में अभी तक एक भी FIR नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि कानून किस तरीके से काम कर रहा है।
लोगों में इस तरह का भय लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है।
: त्रिपुरा में विपक्षी दलों पर हमले को लेकर @Ranjeet4India जी pic.twitter.com/LfsrrxkvdX
बता दें कि त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं और समर्थकों पर हमले की एक श्रंख्ला शुरू हो गई है। इससे पहले बुधवार रात सीपीएम के एक विधायक रामू के घर पर बीजेपी समर्थकों ने हमला कर उनकी मां के साथ मारपीट की थी। विधायक की मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यह सब कुछ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम माणिक साहा और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटे बाद हुआ।