छग नक्सली कैंप किया ध्वस्त

Publish: May 13, 2020, 12:12 AM IST

File photo                    Photo courtesy : cgaaj
File photo Photo courtesy : cgaaj

छत्तीसगढ़ में बारिश के पहले सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को नस्तेनाबूत करने में सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर और कोंडागांव जिले के बार्डर पर दर्राखलारी की पहाड़ी पर नक्सलियों के अस्थायी कैंप को ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा बल ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामान भी बरामद किया है। कोंडागांव और कांकेर के सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया था। एसपी बालाजी राव के निर्देशन में जिला बल, डीआरजी, बीएसएफ की संयुक्त टीम ईरागांव और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित दर्राखलारी गांव, तुसकाल, मानकोट, धौंसा के दुर्गम पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सर्चिंग की जिसमें इन्हें नक्सली कैंप का पता चला, जिसके बाद यहां नक्सलियों के छिपने के स्थान को ध्वस्त कर दिया गया। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कोंडागांव और कांकेर के सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग में निकली थी।