देवास में तीन दिन में तेरह पॉजिटिव

बीते तीन दिनों में मिले छह मरीजों को मिलाकर आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है।

Publish: May 11, 2020, 04:41 AM IST

Photo courtesy : ibc14h
Photo courtesy : ibc14h

लॉकडाउन खुलने की प्रतीक्षा कर रहे शहरवासियों के लिए यह चौंका देने वाली खबर आई है कि शनिवार देर रात आ सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बीते तीन दिनों में मिले छह मरीजों को मिलाकर आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। अब कुल 43 कोरोना पीजिटिव हो गए है। शनिवार  को दो मरीज़ों के स्वस्थ हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इन्हें मिलाकर 14 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए है और एक्टिव मरीजों की संख्या सत्रह है। जिले में अब तक कुल सात लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके है।

जानकारी के अनुसार आज सामने आये सात मरीजों में राधागंज, बिहारीगंज,  रेवाबाग, बींजाना से 1-1 तथा वासुदेवपुरा में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है। शहर में उद्योग श्रमिकों को काम पर जाने देने में मिली छूट और रोड़ पर भीड़ के कारण पॉजिटिव केस बढ़ने की आशंका है।