ग्रामीण जनता का फ्री मनोरंजन होगा बंद,देश में दूरदर्शन के 412 रिले केंद्रों पर 31 अक्टूबर 2022 से लगेगा ताला

केंद्र सरकार के डीडी के रिले सेंटर्स बंद करने से अब लोग एंटीना के माध्यम से नहीं देख पाएंगे दूरदर्शन, DTH लगवाने पर ही देखा जा सकेगा प्रसारण, सोशल मीडिया पर लोगों ने फैसले पर उठाए सवाल, बोले IT सेल के अलावा कुछ खुल भी रहा है

Updated: Oct 01, 2021, 07:09 AM IST

Photo Courtesy: MINT
Photo Courtesy: MINT

दिल्ली। देशभर में दूरदर्शन की मुफ्त सेवाओं के लिए लगे हाई पॉवर ट्रांसमीटर का प्रसारण 31 अक्टूबर 2022 से बंद कर दी जाएंगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन के 412 रिले केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है। देश भर के इन रिले केंद्रों पर परमानेंट ताला लगने जा रहा है। इस महीने के आखिर में देश के विभिन्न शहरों में बने रिले केंद्रों में परमानेंट लॉकडाउन किया जा रहा है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 32 दूरदर्शन रिले केंद्र है।

सरकारी चैनल से फ्री में दिखाए जाने वाला प्रसारण बंद होने के देश के बहुत से गांवों को मनोरंजन के लिए परेशान होना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को नुकसान होगा। खासकर वहां जहां न तो डिश टीवी की सुविधा है और ना ही सैटअप बॉक्स ही उपलब्ध है। दरअसल भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी एंटीना लगाकर केवल दूरदर्शन रिले केंद्रों के प्रोग्राम देखती है। अब 31 अक्टूबर से विभिन्न इलाकों में प्रसारण बंद होने से लोगों के पास टीवी पर देखने के लिए कोई मुफ्त चैनल नहीं होगा। दूरदर्शन रिले सेंटर्स के माध्यम से प्रसारित होने वाले दूरदर्शन के कार्यक्रमों को अब एंटीना के माध्यम से नहीं देखा जा सकेगा। देशभर के विभिन्न राज्यों के 412 जिलों में दूरदर्शन रिले सेंटर्स से होने वाला नेशनल और रीजनल प्रसारण केंद्र सरकार बंद कर रही है।

दरअसल दूरदर्शन के रिले केंद्रों का काम दर्शकों तक उच्च गुणवत्ता वाला कार्यक्रम पहुंचाना है। जब तक देश में रिले सेंटर्स नहीं थे तब 20 फीट ऊंचाई तक वाले एंटीना लगाने की जरूरत पड़ती थी। उस दौरान पिक्टर क्वालिटी धुंधली दिखाई देती थी। देश में अच्छी क्वालिटी का प्रसारण करने के लिए विभिन्न जिलों में रिले सेंटर्स खोले गए। इनके बाद से गांवों में भी छोटे एंटीना से ही बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ मनोरंजक कार्यक्रम देखने की सुविधा जनता को मिली।

फिलहाल दूरदर्शन रिले सेंटर्स से करीब 50 किलोमीटर के इलाके में बिना डिश और बिना सैटअप बॉक्स के दूरदर्शन के कार्यक्रम देखा जा रहा है। जिसपर 31 अक्टूबर से ब्रेक लग जाएगा।केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिलहाल प्रादेशिक प्रसारण की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने का फैसला  लिया है। फिलहाल प्रसार भारती ने 31 मार्च 2022 से देश के 412 दूरदर्शन रिले सेंटर्स को बंद करने का फरमान सुनाया है।

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, बूंदी, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में रिले सेंटर्स बंद होने की खबर है। बिहार के 15 जिलों में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्रों को बंद किया जा रहा है।   देशभर कमें करीब 466 दूरदर्शन रिले सेंटर्स चल रहे हैं।  इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा है कि DTH प्लेटफार्म से दूरदर्शन सहित दूसरे चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। जिसकी वजह से रिले सेंटर्स की उपयोगिता खत्म हो गई है। दूरदर्शन निदेशालय नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार इन जगहों पर तैनात कर्मचारियों को कहीं और मर्ज किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के 32 रिले सेंटर्स में खंडवा, बड़वानी, हरदा, इटारसी, चंदेरी, बिजापुर, ग्वावियर, पचमढ़ी, आगर, झाबुआ, पिपरिया, पन्ना, चंदेरी, ग्वालियर, आगर, कटनी, नरसिंगपुर, शिवनी, कुकडेश्वर, नीमच, सागर, छतरपुर, शहडोल, दमोह, शाजापुर, सीहोर, दतिया, सिरोंज, सतना, कुरवाई, गुना, समेत कुल 32 स्थानों से रिले सेंटर्स बंद करने का फैसला लिया गया है।