मनमोहन की हालत स्थिर, मुलायम भी भर्ती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत में सुधार हुआ है। वे दिल्ली एम्स में भर्ती है जबकि सपा नेता मुलायम सिंह का लखनऊ में भर्ती करवाय गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार रात को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गयाथ था। एम्स के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। बुखार सहित अन्य समस्याओं के उपचार के लिए टेस्ट किए जा रहे है।
Click CG के पूर्व सीएम जोगी के लिए 48 घंटे अहम्
पूर्व प्रधानमंत्री सिंह 87 वर्ष के हैं और उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है। सीने में दर्द के बाद बेचैनी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। कांगेस नेताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2020
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मुलायम सिंह दूसरी बार भर्ती
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी रविवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती करना पड़ा। उन्हें 24 घंटे में दूसरा बार अस्पताल लाना पड़ा है। यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम उनके पेट में फिर से दर्द शुरू हो गया। देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।