यात्रा के अंतिम दिन मस्ती के मूड में नजर आए राहुल गांधी, बहन प्रियंका के साथ स्नोबॉल फाइट करते दिखे
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रोमांचित करती तस्वीर सामने आई है। भारी बर्फबारी के बीच राहुल प्रियंका एक दूसरे पर बर्फ के गोले मारते नजर आए।
श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा करीब 4 हजार किमी का सफर पूरा कर अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी है। श्रीनगर में आज भारी बर्फबारी के बीच यात्रा का समापन है। यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी मस्ती के मूड में दिखे।
शीन मुबारक! pic.twitter.com/V9Y8jCf0MS
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
समापन समारोह से पहले सोशल मीडिया पर भाई-बहन राहुल और प्रियंका की खूबसूरत फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनो बर्फ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
यात्रा का समापन, श्रीनगर की बर्फबारी और अपनेपन की कुछ तस्वीरें। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सुबह यात्रियों के साथ थी- नाचते-गाते। pic.twitter.com/9OKsYC3BHm
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
श्रीनगर के बोटेनिकल गार्डन स्थित कैंपसाइट पर सुबह झंडातोलन के दौरान की ये तस्वीरें हैं। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी एक दूसरे पर बर्फ फेंकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाई-बहन की जोड़ी की प्यारी सी स्नोबॉल फाइट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
ये हर्षोल्लास है- भारत को जोड़ने का
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
आज भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव पर है...श्रीनगर में बर्फ की चादर बिछी हुई है और @RahulGandhi जी सहित हमारे भारत यात्री खुशियों के गोते लगा रहे हैं।#BharatJodoYatraFinale pic.twitter.com/9wKWlZwHv0
बता दें कि कांग्रेस ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर एक मेगा रैली का आयोजन किया है। पूरे कांग्रेस नेतृत्व के अलावा, विपक्षी दलों के एक दर्जन से अधिक नेताओं के रैली में शामिल होने की उम्मीद है।
'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंज उठा श्रीनगर।
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
वंदे मातरम #BharatJodoYatraFinale pic.twitter.com/5IWwclZ5C3
हालांकि, बर्फबारी ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है और हवाई यातायात भी बाधित हुई है। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा के समापन समारोह में पहुंचने वाले कई विपक्षी नेता शायद इसमें शामिल नहीं हो पाएं।