रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस के आरोपी वैज्ञानिक ने पिया हैंड वॉश, AIIMS में भर्ती

शनिवार देर रात आरोपी वैज्ञानिक ने की आत्महत्या की कोशिश, तबीयत बिगड़ने पर अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद एम्स रेफर कर दिया गया

Publish: Dec 20, 2021, 04:20 AM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस के आरोपी वैज्ञानिक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस कस्टडी में मौजूद वैज्ञानिक ने हैंड वॉश पी लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर वैज्ञानिक को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वैज्ञानिक ऐम्स में भर्ती है। 

शनिवार देर रात वैज्ञानिक ने वाशरूम जाने के बहाने बाथरूम में रखा हैंड वॉश पी लिया। जिसके बाद वैज्ञानिक बेहोश हो गया। बेसुध पड़े वैज्ञानिक को पुलिसकर्मी अंबेडकर अस्पताल ले गए। इसके बाद वैज्ञानिक को ऐम्स रेफर कर दिया गया। 

बेहोशी का कारण पूछे जाने पर वैज्ञानिक ने पुलिस को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत बताई थी। हालांकि वैज्ञानिक ने डॉक्टरों को बताया है कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लिक्विड हैंड वॉश पी लिया था। फिलहाल वैज्ञानिक की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। 

दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया को हाल ही में गिरफ्तार किया है। कटारिया को रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस वक्त वह दिल्ली पुलिस की कस्टडी में है।