बापू के आगे नतमस्तक दुनिया, राजघाट पर G-20 लीडर्स ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
G-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत राजघाट से हुई। सभी राष्ट्राध्यक्ष अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। समिट के दूसरे दिन की शुरुआत राजघाट से हुई। सभी राष्ट्राध्यक्ष सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। यहां वैश्विक नेताओं ने गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं को खादी के शॉल के साथ स्वागत किया।
#WATCH |
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 10, 2023
Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, UK PM Rishi Sunak, Australian PM Anthony Albanese, Canadian PM Justin Trudeau, Russian Foreign Minister Sergey Lavrov and other Heads of state and government and Heads of international organizations observe a minute… pic.twitter.com/vBsQsbFXTf
रविवार सुबह राजघाट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला जब G-20 देशों के टॉप लीडर्स एक साथ बापू के विराट व्यक्तित्व के आगे सिर झुकाने के लिए कतार में खड़े थे। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम व अन्य शामिल रहे। इसके बाद सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी गई।
खोखले विकास की पोल खुल गई
— Congress (@INCIndia) September 10, 2023
G20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया। 2,700 करोड़ रुपए लगा दिए गए।
एक बारिश में पानी फिर गया... pic.twitter.com/jBaEZcOiv2
बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लीडर्स भारत मंडपम लौट गए। यहां फ्यूचर पर आखिरी सेशन होगा। शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण भारत मंडपम में जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। भारत मंडपम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि तमाम दावों के बावजूद वहां पानी भरा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'खोखले विकास की पोल खुल गई। G20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया। 2,700 करोड़ रुपए लगा दिए गए। एक बारिश में पानी फिर गया।'