Hathras Rape: इंसाफ के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल, चंद्रशेखर, येचुरी, डी राजा, स्वरा भास्कर समेत कई लोग जुटे
Hathras Gangrape Updates: हाथरस मामले में योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर जुटे हजारों लोग, गांधी के वेश में आए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली। हाथरस रेप मामले को लेकर शुक्रवार (02 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। पीड़िता को इंसाफ दिलाने व सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा समेत सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। यब पहली बार है जब केजरीवाल सीएम बनने के बाद किसी विरोध प्रदर्शन में जंतर-मंतर में शामिल हुए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज सोशल एक्टिविस्ट जिग्नेश मेवाणी भी जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं।
There should be no politics on this issue. Why should such an incident happen in UP, Madhya Pradesh, Rajasthan, Mumbai or Delhi? No rape incidents should happen in the country: Delhi CM Arvind Kejriwal at Jantar Mantar https://t.co/AY2qD5KPjm pic.twitter.com/7YEKGuWmAn
— ANI (@ANI) October 2, 2020
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी के वेश में कैंडल मार्च निकाला। इसमें सैंकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी जैसी खादी की धोती पहने हुए दिखे।
New Delhi: Youth Congress members dressed as Mahatma Gandhi, organise a demonstration at Jantar Mantar Road to protest the alleged Hathras gangrape pic.twitter.com/7fSfp53GFL
— ANI (@ANI) October 2, 2020
इस दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। हमारी मांग है कि मामले में तुरंत इंसाफ होना चाहिए।
Delhi: CPM General Secretary Sitaram Yechury and CPI leader D Raja take part in a protest against #Hathras incident, at Jantar Mantar
— ANI (@ANI) October 2, 2020
Sitaram Yechury says, "The UP government has no right to stay in power. Our demand is that justice should be served." pic.twitter.com/sgZTpg0p61
वहीं भीम आर्मी चीफ ने कहा है कि मैं हाथरस जरूर जाऊंगा। जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा नहीं दे देते और पीड़िता के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मैं सुप्रीम कोर्ट से मामले में संज्ञान लेने की गुजारिश करता हूं।
Delhi: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad takes part in a protest against Hathras incident, at Jantar Mantar
— ANI (@ANI) October 2, 2020
He says, "I will visit #Hathras. Our struggle will continue till the time UP CM doesn't resign, & justice is served. I urge SC to take cognizance of the incident." pic.twitter.com/tw49i8CS6I
बता दें कि हाथरस जाने के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी को रोके जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली स्थित वाल्मीकि मंदिर का रुख किया। प्रियंका ने शुक्रवार शाम वाल्मीकि मंदिर में आयोजित सभा में शामिल हुईं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं यहां प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आई हूं। हाथरस मामले पर प्रियंका ने कहा है कि पीड़ित परिवार को सरकार की कोई मदद नहीं मिली. उसका परिवार अकेला महसूस कर रहा होगा। हम राजनीतिक दबाव सरकार पर डालेंगे। हमारी बहन के साथ न्याय नहीं हुआ। हम अपनी बहन को न्याय दिलवाएंगे। जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा हम शांत नहीं बैठेंगे।